हरियाणा में भीषण बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा में भीषण बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से बदलने वाली हैं।  विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 16 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं।

आज शनिवार की सुबह पानीपत के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जबकि करनाल, सोनीपत, भिवानी में बादल छाए हुए है। इसके अलावा कल से दो दिन झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

विभाग ने बताया की कल शुक्रवार को भी प्रदेश के सात जिलों में बारिश हुई थी। इसकी वजह से राज्य के औसतन तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

इसके अलावा शुक्रवार को दोपहर में गुरुग्राम, रेवाड़ी और रोहतक में बारिश हुई। इसके बाद शाम को पानीपत, हिसार, नूंह और भिवानी में भी बारिश हुई। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News