हरियाणा में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश की संभावना है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में भीषण उमस और गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कल बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। 

मौसम विभाग ने आज गुरुवार सुबह अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले 3 घंटों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ , रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों में हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश से ठीक एक दिन पहले प्रदेश के औसतन अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। हिसार का बालसमंद इलाका 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पूरे हरियाणा में सबसे गर्म रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News