हरियाणा में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाणा में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। प्रदेश में बारिश का दौर जारी है इसके साथ ही आज से उत्तरी जिलों में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17 अगस्त की रात से 20 अगस्त तक राज्य में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

विभाग के अनुसार, उत्तरी हरियाणा के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना हैं। कल 17 अगस्त के लिए पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 18 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, यमुनानगर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

HAU के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा अमृतसर, लुधियाना, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी और उत्तर ओडिशा होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

साथ ही, उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जिससे राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी और बारिश की स्थितियां अनुकूल होंगी। 21 अगस्त से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना और अधिक बढ़ सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News