हरियाणा में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, देखें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

 | 
हरियाणा में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, देखें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चूका है। जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक वर्षा गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद में रिकॉर्ड की गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज हरियाणा के 10 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर और चरखी दादरी में यलो अलर्ट जारी किया है, जहां कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है।

वहीं दूसरी और राज्य के अधिकांश भागो में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका हैं। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवातीय सर्कुलेशन के कारण 7 और 8 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होगी।

विभाग ने मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा इस समय फिरोजपुर, रोहतक, शाहजहांपुर, कानपुर, डेल्टागंज और डिगा से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News