हरियाणा में 30 जुलाई तक तूफ़ानी बारिश का अलर्ट ! देखें नई वेदर रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है, जिससे गर्मी और उमस से कुछ राहत देखने को मिल रही है। हरियाणा के मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होने वाला है जिससे जमकर बारिश देखने को मिल सकती है।
हरियाणा में तक जुलाई तक मौसम में बदलाव रहने से बारिश का दौर रहने वाला है। आइए देखें मौसम की नई रिपोर्ट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
24 जुलाई,2026 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा नीचे की और जैसलमेर, गुना, सीधी, डेल्टागंज से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी बनी होने से कहीं कहीं बारिश हो रही है।
अरब सागर से नमी वाली हवाएं तथा दक्षिण पूर्व राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से 25 से 27 जुलाई के दौरान राज्य में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है परंतु 27 जुलाई से मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ बढ़ने तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है जिससे 28 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी परंतु रात्रि तापमान में कमी आने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
