राजस्थान में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का बड़ा अपडेट

 | 
राजस्थान में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का बड़ा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम ने करवट ली हुई है। मौसम के बदले मिजाज के कारण प्रदेश में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए आज गुरुवार को राजस्थान के 21 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी और 7 अगस्त से उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना बताई है। विभाग के मुताबिक प्रदेश में 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया की बुधवार (5 अगस्त) को भरतपुर संभाग के अलावा जयपुर संभाग के जिलों में भी 3 इंच तक पानी बरसा। वहीं, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा बरसात अलवर के गोविंदगढ़ में 72 एमएम (मिलीमीटर) दर्ज की गई। 

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (परिसंचरण तंत्र) उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भागों और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। वहीं, मानसून ट्रफ लाइन अभी श्रीगंगानगर, रोहतक और गया से होकर गुजर रही है। इस सिस्टम के असर से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News