राजस्थान में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। जिसके चलते प्रदेश में आज 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में इस साल अब तक मानसून सीजन कमजोर रहा है। विभाग के अनुसार अब तक सामान्य से 18 फीसदी कम बरसात हुई है। 

मौसम विभाग ने 20 जुलाई को राजस्थान के 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। और इसके साथ ही बताया की मानसून के दोबारा एक्टिव होने का भी अनुमान है।

जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में गुरुवार को चूरू में सर्वाधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन सामान्य से उत्तर की ओर यानी हिमालय की तरफ शिफ्ट हो गई है। आज यह ट्रफ लाइन जम्मू, बरेली और डाल्टनगंज से होकर गुजर रही है। गुरुवार को पूर्वी भारत के ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के ऊपर एक 'वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया' (WML - कम दबाव का क्षेत्र) बना हुआ था। इस मौसमी बदलाव के कारण राजस्थान में मानसून की परिस्थितियां कमजोर बनी हुई हैं।

आज 17 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कोटपुतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बारां और झालावाड़ जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News