राजस्थान में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट

Udaipur Times,Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में मानसून का असर फिर से दिखाई दे रहा  है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। 

मौसम विभाग ने आज बुधवार (22 जुलाई) को 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट है।

हाड़ौती क्षेत्र में भारी बारिश होने से नदियां उफान पर हैं। कोटा, बारां में 5 इंच से ज्यादा पानी बरसने से यहां किसानों की मुश्किलें बढ़ गई।

विभाग ने बताया की जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा समेत पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भी अच्छी बारिश के बाद तापमान में 9 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है।

मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में 25 जुलाई तक मानसून एक्टिव रहने और पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है।

वही, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश कोटा के सुल्तानपुर में 101MM और बारां के छीपाबड़ौद में 130MM हुई है। इसके अलावा हनुमानगढ़, बूंदी, अलवर, करौली, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दौसा, झालावाड़, टोंक, नागौर, उदयपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भरतपुर समेत कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News