राजस्थान में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में मानसून का असर फिर से दिखाई दे रहा है। जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। विभाग ने आज शनिवार (25 जुलाई) को बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया है।
बीते कल शुक्रवार को राजस्थान के सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। सिरोही के माउंट आबू में करीब 8 इंच (195 मिलीमीटर) पानी बरसा।
विभाग ने शनिवार को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 27 जुलाई तक मानसून सक्रिय (एक्टिव) रहने की संभावना है, जबकि 28 जुलाई से एक बार फिर मानसून का दौर थोड़ा कमजोर पड़ सकता है।
भीषण बारिश का अलर्ट:
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अगले 2 दिन मानसून का असर पूरी तरह से दिखाई देगा। जिसके चलते कहीं-कहीं भीषण बारिश होने की संभावना है। वहीं, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
