राजस्थान में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। प्रदेश में मानसून का असर दिखाई दे रहा  है। जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा। इसका असर सोमवार से प्रदेश के पूर्वी जिलों में देखने को मिलेगा। भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। विभाग ने आज 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों  में 29 और 30 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक इस सिस्टम का असर राजस्थान में 1-2 अगस्त तक रह सकता है।

इससे पहले रविवार को बाड़मेर, जैसलमेर और पाली जिले में बारिश हुई। जालोर, बाड़मेर, सिरोही, अजमेर और भरतपुर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई।

विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अजमेर के पास जवाजा में 43 MM, सिरोही के माउंट आबू में 37.2, राजसमंद जिले के कुंवारिया में 28, बाड़मेर के चौहटन में 28.5, धनाऊ में 23, डीग के सीकरी में 25 और जालोर के रानीवाड़ा, सांचौर में 12-12 MM बारिश दर्ज की गई। 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News