राजस्थान में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट
Udaipur Times,Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। प्रदेश में मानसून का असर दिखाई दे रहा है। जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होने लगा है। जिसके चलते 28 जुलाई को राजस्थान के 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना है।
वही, सोमवार को भी जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में 2 इंच तक बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया की बंगाल की खाड़ी में जो डिप्रेशन सिस्टम बना था, वह मजबूत हो गया, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।
इस सिस्टम के कारण राज्य में 2 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा।
मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम अब स्ट्रांग होकर डीप-डिप्रेशन में कवंर्ट हो गया है। राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है। इन सभी सिस्टम के कारण राज्य में 2 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा।
विभाग ने जानकारी दी है कि आज पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी, जबकि कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा 29 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
