राजस्थान में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather :  राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार है। कल सोमवार को केवल डूंगरपुर में हल्की बारिश हुई। अन्य सभी जिलों में मौसम साफ रहा। 

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की अगस्त खत्म होने के साथ ही मानसून का एक तिहाई समय भी बीत गया। इस बार पूरे अगस्त में 68MM से भी कम बरसात हुई, जो पिछले 11 साल में दूसरी बार सबसे कम बरसात होने का रिकॉर्ड है।

 विभाग के मुताबिक सितंबर में भी बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है। वहीं, कल से तीन दिन अलग-अलग जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में आज मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही कल 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 3 और 4 सितंबर को 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News