Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में आज गुरुवार को धौलपुर, दौसा, बहरोड़-कोटपूतली और अलवर में बारिश हुई। मौसम वि भाग ने आज जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
बीते 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर, करौली के कई हिस्सों में बरसात हुई।
विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। जिसके चलते जयपुर, भरतपुर के साथ कोटा, अजमेर संभाग में बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं भारी बारिश की भी आशंका जताई है।
मौसम विशेषज्ञों ने जानकारी दी है की बंगाल की खाड़ी में बना वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम 24 घंटे के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। इसके असर से राजस्थान में 4 सितंबर से बारिश का दौर तेज होगा। भरतपुर, कोटा संभाग में 5 से 7 सितंबर के बीच तेज और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका है।