राजस्थान में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है।मौसम विभाग ने जानकारी दी है की बंगाल की खाड़ी में बने वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम से प्रदेश में बारिश हो रही है। आज भी 24 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कल गुरुवार को प्रदेश के सवाई माधोपुर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, करौली में 2 इंच तक पानी बरसा। बारिश के कारण इन जिलों के दिन के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट हुई।

विभाग के अनुसार नए सिस्टम के कारण बारिश का दौर 6 सितंबर तक जारी रह सकता है। इस दौरान गर्मी-उमस से राहत मिलने की भी संभावना है।

बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश भरतपुर, अलवर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली में दर्ज हुई। सबसे ज्यादा पानी भरतपुर के उच्चैन में 54MM बरसा। इसके अलावा बूंदी, बारां, कोटा, दौसा, जयपुर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया- नए सिस्टम के असर से राजस्थान में आज भी भरतपुर, जयपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा संभाग के कई इलाकों में बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News