राजस्थान में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश का दौर शुरू है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 11 सितंबर से बारिश की संभावना जताई है। कल 5 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के एरिया में 12 और 13 सितंबर को भी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

कल बुधवार को प्रदेश के सभी शहरों में सुबह से देर शाम तक धूप रही। दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी, जबकि सुबह-शाम हवा चलने से ठंडक सुहावना मौसम रहा। 

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की मानसून ट्रफ वर्तमान अपने सामान्य कोर जोन से उत्तर दिशा की तरफ एक्टिव है। ये जम्मू, देहरादून, पंतनगर, बस्ती, छपरा, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस कारण राजस्थान में मौसम साफ है। बंगाल की खाड़ी में फिलहाल एक नया लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ेगा। इस सिस्टम के असर से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भारी से अतिभारी बारिश, जबकि राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कल बुधवार को गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा 10 से ज्यादा जिलों में पारा 35 डिग्री के ऊपर रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News