राजस्थान में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज भी 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

उदयपुर संभाग में 13 सितंबर की रात से 14 सितंबर की शाम 6 बजे तक भारी बारिश हुई। इसके साथ ही डूंगरपुर, बांसवाड़ा में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा।

विभाग ने बताया की बंगाल की खाड़ी से आया लो-प्रेशर सिस्टम जो दक्षिणी राजस्थान और उससे लगते गुजरात, मध्य-प्रदेश पर एक्टिव है। इससे इन इलाकों में भारी बारिश हुई। इस​ सिस्टम का सबसे ज्यादा असर उदयपुर, कोटा संभाग के एरिया में रहा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में झालावाड़ के रायपुर में 75MM तक पानी बरसा। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद जिले में भी 21MM बारिश दर्ज हुई। इनके अलावा सोमवार को सिरोही, प्रतापगढ़, जालौर, बारां, जयपुर, जोधपुर, पाली, अजमेर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। 

मौसम विशेषज्ञों ने जानकारी दी है की मानसून ट्रफ अब दक्षिण की तरफ शिफ्ट हो गई और ये गुजरात के नलिया से निकलकर लो-प्रेशर सिस्टम से होकर राजगढ़, दमोह, पेन्ड्रा रोड, राउरकेला, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। लो-प्रेशर सिस्टम अभी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान की सीमा के आसपास एक्टिव है। अरब सागर से लगातार नमी मिलने से राज्य में अगले दो दिन और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News