राजस्थान में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी से बदल चूका है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर रविवार को भी रहेगा। इसके साथ ही आज 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस सिस्टम के असर से बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने 13 अक्टूबर से फिर एक कमजोर सिस्टम के एक्टिव होने से बीकानेर संभाग में बादल छाने, बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

​बीते 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहा। जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सिरोही, हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट हुई।

दिनभर मौसम साफ रहने के बाद बीकानेर,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में देर रात मौसम में बदलाव हुआ। इन जिलों में बादल छाने के साथ कई जगह तेज ठंडी हवाए चली। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने से तापमान में और गिरावट हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 अक्टूबर को भी इन एरिया में बादल छाने की संभावना है। 13 अक्टूबर को फिर एक कमजोर सिस्टम बनेगा, जिसके असर से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News