Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार बने हुए है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का राजस्थान में भी असर दिखेगा। इस चक्रवात से आने वाली समुद्री हवा से आधे राजस्थान में बादल छा सकते हैं। कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने इस चक्रवात की तीव्रता को देखते हुए राजस्थान में 29 और 30 अक्टूबर का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 29 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर, कोटा समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दो दिन मौसम ड्राई रहने की संभावना है। लेकिन पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ भागों में 29-30 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे।
कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवा (30-40 Kmph) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी इस सिस्टम का असर देखने को मिल सकता है।