राजस्थान में आज भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में मानसून का असर फिर से दिखाई दे रहा है। प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार (24 जुलाई ) को 2 जिलों बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हैं। वहीं विभाग ने 9 जिलों में ऑरेंज और अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।
कल गुरुवार को प्रदेश में बाड़मेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, जैसलमेर, पाली समेत आसपास के कई जिलों में दोपहर बाद भारी बारिश हुई।
उदयपुर के लसाड़िया में 24 घंटे के दौरान (22 जुलाई शाम 5 बजे से 23 जुलाई शाम 5 बजे तक) 290 मिमी (11 इंच) से ज्यादा पानी बरसा।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ के दक्षिण में शिफ्ट होने और कोटा, उदयपुर संभाग के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बनने से गुजरात और उससे लगते राजस्थान के इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश हो रही है।
विभाग ने जानकारी दी है की राजस्थान में वर्तमान में तीन अलग-अलग सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके असर से अगले चार दिन पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
