राजस्थान के इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का बड़ा अपडेट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में मानसून का असर फिर से दिखाई दे रहा है। राजस्थान में बुधवार (22 जुलाई) को इस सीजन की सबसे भारी बारिश हुई। ब्यावर में कल रिकॉर्ड 9 इंच पानी बरसा, जो इस मानसून सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है।
इसके अलावा अजमेर और भीलवाड़ा में भी कई जगहों पर 3 से 5 इंच तक बारिश हुई। विभाग ने अगले 2 दिनों तक पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 25 जुलाई के बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश थोड़ी कम हो जाएगी। आज गुरुवार को प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में अभी मानसून एक्टिव रहने और अच्छी बारिश होने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। मानसून ट्रफ अभी नॉर्मल पॉजिशन पर है, जो बीकानेर, टोंक, गुना, दमोह होकर गुजर रही है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन सिस्टम के असर से राज्य में अगले दो दिन पूरे प्रदेश में भारी बारिश होगी।
