हरियाणा के इन 13 जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। मौसम विभाग ने बताया है की प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह से मेहरबान हो चुका है। जिसके चलते प्रदेश भर में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में कल भी बारिश के आसार बन रहे हैं। 27 जुलाई से फिर मानसून एक्टिव हो सकता है।
IMD के अनुसार हरियाणा और इसके आसपास के निचले स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा, मानसून ट्रफ रेखा अपनी सामान्य स्थिति के पास से गुजर रही है। जिससे हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है।
विभाग ने आज राज्य के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी जिलों जैसे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है की हरियाणा और इसके आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण ट्रफ का असर और मजबूत हुआ है, जिसके चलते भारी बारिश के बादल बन रहे हैं।
