राजस्थान के इन 33 जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में मानसून का असर फिर से दिखाई दे रहा है।
इसके साथ ही आज मंगलवार (21 जुलाई) को प्रदेश के 33 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 3 दिन तेज बारिश की संभावना है।
कल सोमवार को जयपुर, उदयपुर, अलवर सहित कई जिलों में बरसात हुई। वही राजधानी में देर शाम शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक जारी रहा।
वहीं, लंबे मानसून ब्रेक के कारण कई जिलों का तापमान अब भी 40 डिग्री के करीब है। बीते 24 घंटे में सबसे गर्म श्रीगंगानगर रहा।
मौसम विभाग के जानकारी दी है कि मानसून की टर्फ लाइन अपनी सामान्य स्थिति में है। जिसके चलते राज्य के पूर्वी और उत्तर पूर्वी भागों में आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने की उम्मीद की जा रही है। मंगलवार को प्रदेश के कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर व बीकानेर संभाग में मानसून सक्रिय रहेगा। भरतपुर और जयपुर संभाग में भारी बारिश होने की आशंका है।
