हरियाणा के इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा के इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में मानसून की अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में आज से कुछ जगह मानसूनी हवाओं की सक्रियता में कमी आएगी। इसके साथ ही आज प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। वहीं, दूसरी और पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ेगी और छिटपुट बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे।

विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों पंचकूला, जींद, पानीपत, यमुनानगर, करनाल और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

इसके अलावा मध्य व दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं कल बीते सोमवार को यमुनानगर और सोनीपत में 40 एमएम से ऊपर बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में बारिश की आशंका बेहद कम है। यहां कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News