हरियाणा के इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा में मानसून अब मुख्य रूप से उत्तरी क्षेत्रों पर अपना असर दिखा रहा है। पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं।
वही दूसरी और हिमाचल की पहाड़ियों से आ रहे पानी के चलते यमुना और मारकंडा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिसकी वजह से गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। करनाल और सोनीपत में जमीन का कटाव शुरू हो गया है। आसपास के खेत पानी में डूब गए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज (रविवार) उत्तरी हरियाणा के पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में हल्की से मध्यम और जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर के बिलासपुर में 7 सेमी (70 mm) दर्ज की गई। इसके अलावा प्रतापनगर, जगाधरी, छछरौली, सढौरा और चंडीगढ़ में 5-5 सेमी बारिश हुई।
