हरियाणा के इन जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा के इन जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की जानकारी के अनुसार, प्रदेश में आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की पूरी संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बताया की आज से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। आज प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


22 जुलाई तक होगी अच्छी बारिश

विभाग ने जानकारी दी है की हरियाणा में मानसून 20 जुलाई को पूरी तरह से सक्रिय दिखाई देगा। इसी बीच 20 जुलाई से 22 जुलाई के बीच मानसून पूरी पीक पर रहेगा। मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई को उत्तरी और पूर्वी हरियाणा के जिलों यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News