हरियाणा के इन जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का जारी अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज 15 अगस्त को प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
वही दूसरी और प्रदेश के आज 16 जिलों में झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं। सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में अधिकांश जगहों पर बारिश होगी। पश्चिम-दक्षिण के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
बीते कल शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली।
