हरियाणा के इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। पानीपत में कल शुक्रवार रात भारी बारिश हुई, जो सुबह दस बजे तक जारी रही। इसके अलावा सोनीपत, यमुनानगर, सिरसा और भिवानी में भी बारिश हुई। सोनीपत में तो भारी बारिश के कारण सड़कों पर घुटनों तक जलभराव हो गया।
मौसम विभाग ने आज शनिवार को अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार दो दिन से हो रही बारिश से तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आई है।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, पानीपत में 36.0 mm, पंचकूला में 18.5 mm, करनाल में 18.0 mm, हिसार के बालसमंद में 15.5 mm, यमुनानगर में 14.0 mm बारिश दर्ज की गई।