राजस्थान के इन जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान के इन जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है। बीते कल शुक्रवार को श्रीगंगानगर, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा नागौर के देह इलाके में 60 MM बारिश हुई। चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा के इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

इससे पहले अधिकांश इलाकों में धूप निकलने से कुछ जगहों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने आज (शनिवार) को 27 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।


इन जिलों में तूफानी बारिश

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कई भागों में शुक्रवार दोपहर बाद से घने बादल छाए। जिसके चलते नागौर के खींवसर में 40 MM, प्रतापगढ़ के अरनोद में 32 MM, दलोत में 27 MM, राजसमंद के कुंभलगढ़ में 16 MM बारिश हुई।

श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट में 14 MM, उदयपुर के झाड़ोल में 6 MM, जयपुर के पास विराटनगर में 18 MM, झुंझुनूं के मंडावा में 6 MM, झालावाड़ के डग में 23 MM, हनुमानगढ़ के डाबली राठन में 18 MM, चित्तौड़गढ़ में 28 MM, भीलवाड़ा के करेड़ा में 35 MM, बिजौलिया में 12 MM और अजमेर के किशनगढ़ में 18 MM बरसात दर्ज की गई।

श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के क्षेत्रों में तूफानी बारिश देखने को मिली। इन जिलों के अलावा बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, बूंदी, दौसा, कोटा और पाली के कुछ इलाकों में भी बादल छाने के बाद हल्की बारिश दर्ज हुई।


पश्चिमी जिलों में बारिश कमजोर रहने के कारण गर्मी तेज हो गई है। श्रीगंगानगर के अलावा जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41.5, बाड़मेर में 41.2, बीकानेर में 41.4, चूरू में 41.9, फलोदी में 40, अलवर में 39.4, पिलानी (झुंझुनूं) में 39.7 और कोटा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्री-मानसून गतिविधियां जारी 

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों तक उत्तर-पूर्वी और दक्षिण के कुछ हिस्सों में इसी तरह प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News