राजस्थान के इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है की प्रदेश में मानसून का असर फिर से दिखाई दे रहा है।
राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय होने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई है। विभाग ने आज 22 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
वही दूसरी और मंगलवार को झालावाड़, भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा समेत कई जिलों में 1 से 4 इंच तक बरसात हुई। उत्तरी राजस्थान में मौसम साफ रहने से गर्मी तेज हो गई। श्रीगंगानगर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, लेकिन शाम होने के बाद यहां भी बारिश का दौर शुरू हो गया।
मौसम विभाग ने राज्य में 2 अगस्त तक बारिश का दौर चलने, जबकि उदयपुर, कोटा संभाग के एरिया में 30-31 जुलाई को कहीं-कहीं भीषण बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान केन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया की बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम (डीप-डिप्रेशन) पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तट पर स्थित है। मानसून ट्रफ अपनी नॉर्मल पॉजीशन से होकर इस सिस्टम तक जा रही है। इसके चलते प्रदेश में मानसून एक्टिव फेज में आ गया और तेज बारिश का दौर जारी है। अगले तीन दिन पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।
