राजस्थान के इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की आज से राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताते हुए 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 24 जिलों मे यलो अलर्ट है। 14 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई है।
हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। बारां जिले के शाहबाद एरिया में 2 इंच तक पानी बरसा।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक लो-प्रेशर सिस्टम उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगते छत्तीसगढ़ के एरिया पर बना हुआ है। ये सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की तरफ आगे बढ़ रहा है। मानसून ट्रफ लाइन अब उत्तर से शिफ्ट होकर अपनी सामान्य स्थिति में आ गई है। जो वर्तमान में बीकानेर, ग्वालियर, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ (लो-प्रेशर सिस्टम से होकर), पुरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम उत्तर-पूर्वी राजस्थान और उससे लगते एरिया पर एक्टिव है।
विभाग ने बताया की इन सिस्टम के कारण प्रदेश के दक्षिणी, पुरी छोर में 10 और 11 अगस्त को कई स्थानों पर मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। बारिश का ये दौर 13 अगस्त तक चलेगा। 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में मौसम ड्राई होने लगेगा।
