राजस्थान के इन जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का अपडेट

 | 
राजस्थान के इन जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया की प्रदेश में मानसून आज फिर से एक्टिव होगा। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के असर से राज्य में मानसून की बारिश फिर से होगी। विभाग ने आज 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का ये दौर 15 सितंबर तक जारी रहने की संभावना जताई है।

विभाग ने जानकारी दी की बीते 24 घंटे में मौसम साफ रहा। सभी शहरों में गुरुवार को दिनभर तेज धूप रही और तापमान में बढ़ोतरी हुई।

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें 24 सितंबर तक प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज होने की संभावना जताई है। वहीं, पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश का दौर चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में बारिश का दौर थमने के कारण दिन में गर्मी तेज होने लगी है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को पिलानी (झुंझुनूं) में दिन में सबसे ज्यादा गर्मी रही, यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News