राजस्थान के इन जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग की ताजा रिपोर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। प्रदेश में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का हल्का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज रविवार को भी 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को जयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, सिरोही में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।
प्रदेश में कमजोर धूप और हवा चलने के कारण दिन में हल्की ठंडक रही। जबकि पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अब भी तापमान 37 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हो रहा है।
विभाग ने जानकारी दी है की देर शाम जयपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने आज करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां जिलों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।