हरियाणा में तेज आंधी के साथ जबरदस्त बारिश का अलर्ट ! देखें 5 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम ?

 | 
हरियाणा में तेज आंधी के साथ जबरदस्त बारिश का अलर्ट ! देखें 5 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम ?

Udaipur Times, Haryana Weather, Haryana Me Baarish : हरियाणा में  मौसम का मिजाज करवट ले चुका है, हाल ही में मौसम बिगड़ते ही विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। हाल ही में कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश देखने को मिली है जिसके चलते तापमान भी गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते है अब 5 अगस्त तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

30 जुलाई,2026 :

मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जैसलमेर, रायसेन, पश्चिमी छत्तीशगढ़, विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश, गोपालपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा राजस्थान  के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाएं कम आने से कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है जो 1अगस्त तक लगातार बीच बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना  है परंतु 1 अगस्त रात्रि से मानसून हवाएं उड़ीसा, बिहार , उत्तरप्रदेश की तरफ से आने की संभावना बन रही है जिससे 2 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य के  ज्यादातर  क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।  इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में  बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News