हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट ! देखें IMD का नया पूर्वानुमान
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम पर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है, मौसम विभाग के अनुसार जिससे कुछ जगहों पर हवा की रफ़्तार तेज हो सकती है।
IMD ने सोमवार सुबह जारी बुलेटिन'में आज से 18 अक्टूबर के बीच हरियाणा में 50-60 प्रतिघंटा की रफ़्तार वाली आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा 15 अक्टूबर तक बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा। इससे सामान्य कामकाज में रुकावट की चिंता बढ़ गई है, साथ ही तेज़ हवाएँ चल सकती हैं।
किसानों और आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी
हरियाणा में बारिश और तेज़ हवाओं के अनुमान को देखते हुए IMD ने खड़ी फसलों और कटी हुई उपज को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए खेती से जुड़ी सलाह जारी की है। विभाग ने दोनों राज्यों के किसानों को सलाह दी है कि वे खड़ी फसलों में सिंचाई न करें और खेतों से अतिरिक्त बारिश का पानी निकालने का इंतज़ाम करें।
किसानों को यह भी सलाह दी गई है कि वे कटी हुई उपज को सुरक्षित जगहों पर ले जाएं या बारिश और तेज़ हवाओं से नुकसान से बचाने के लिए उसे तिरपाल से ढक दें। बुलेटिन में कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखने और बागवानी वाली फसलों, सब्ज़यिों और फल