अगले 2-3 दिनों के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश और कोहरे का अलर्ट, देखें नया पूर्वानुमान
Udaipur Times, Weather Forcast : देशभर में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है हाल ही में विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिन भारी बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईक्काल में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में कल तक गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है। भीतरी दक्षिण कर्नाटक में भी कल तक ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है। Weather Forcast
मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाने का अलर्ट है। इस दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाली है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के तक रहने की संभावना है। Weather Forcast
वहीं हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हल्के बादल भी संभावित तथा हवाएं उत्तर व उत्तरपश्चिमी दिशा से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने की भी संभावना है।