हरियाणा में भीषण बारिश और तूफ़ान का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा में भीषण बारिश और तूफ़ान का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

विभाग के मुताबिक, 27 सितंबर को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। इसके बाद 28 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश और 29 सितंबर को छिटपुट बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग ने बताया की, 26 सितंबर को यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। हिसार और भिवानी में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

इसके अलावा विभाग ने 26 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, पलवल, रोहतक और जींद समेत कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और बिजली के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत समेत अन्य जिलों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 और 27 सितंबर को बारिश का असर अधिक रहने की संभावना है। 28 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News