हरियाणा में भीषण बारिश और तूफ़ान का अलर्ट जारी, जाने विभाग की ताजा जानकारी

 | 
हरियाणा में भीषण बारिश और तूफ़ान का अलर्ट जारी, जाने विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में अक्टूबर की गर्मी के बीच अगले कुछ दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। 4 और 5 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, जबकि 6 से 10 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 7 से 9 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 4 अक्टूबर को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। हिसार 38.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। 10 अक्टूबर को कोई मौसम चेतावनी नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 अक्टूबर को हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। 6 अक्टूबर से कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। 7 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। 8 और 9 अक्टूबर को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News