हरियाणा में भीषण बारिश और तूफान का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Udaipur Times,Haryana Weather : हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। जिसके चलते प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 48 घंटे बाद मानसून हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा।
बंगाल की खाड़ी से आ रही मानसूनी हवाएं सबसे पहले यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के रास्ते दस्तक देंगी। इसके बाद मानसून करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए दिल्ली-एनसीआर और दक्षिणी हरियाणा (गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल) को पूरी तरह कवर कर लेगा।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया की, पंजाब पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने और मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से आज 1 जुलाई की देर रात से ही मौसम बदल जाएगा। प्रदेश में 2 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
इन जिलों में आज होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आज 1 जुलाई को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश की आशंका हैं। वहीं 2 जून से पूरे हरियाणा में बारिश के आसार हैं, जबकि अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज बारिश हो सकती है।
