राजस्थान के इन जिलों में भीषण बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं।मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में अरब सागर से आ रही हवा से बेमौसम बारिश हो रही है। आज भी प्रदेश के 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हुई।
विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में सवाई माधोपुर, राजसमंद, सिरोही, पाली, टोंक के एरिया में हल्के बादल छाए। सवाई माधोपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज हुई। लगातार बरसात के कारण इन जिलों में सुबह-शाम सर्दी बढ़ गई है।
राजस्थान के पश्चिमी जिलों में बारिश का दौर थमने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। बाड़मेर, पिलानी, हनुमानगढ़, जैसलमेर, चूरू में सोमवार को अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक चढ़ा। बाड़मेर में दिन का सबसे अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अरब सागर से लगातार आ रही हवा और उससे मिल रहे मोइश्चर (नमी) से राज्य में थंडरस्ट्राम (बारिश, आंधी, ओलावृष्टि) की गतिविधियां हो रही हैं। ये आज भी जारी रहने की संभावना है। जबकि 24 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य में एक्टिव होगा, जिसके असर से बीकानेर संभाग के इलाकों में मौसम में बदलाव होगा।