हरियाणा में भीषण बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की 15 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल सकती है।
विभाग के मुताबिक आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में ओलावृष्टि के साथ मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, महेंद्रगढ़ समेत दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर को उत्तर हरियाणा और जीटी रोड बेल्ट के जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, जींद और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना हैं। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में 16 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।