राजस्थान में भीषण बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के साथ ही रात में सर्दी शुरू हो गई। मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक कल बुधवार को 17 शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ।
वहीं दूसरी और पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन में तेज गर्मी पड़ रही है। यहां दिन का तापमान करीब 39 डिग्री दर्ज हुआ। विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। जिसके असर से बीकानेर संभाग के एरिया में बारिश की संभावना जताई है।
कल बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडी रात माउंट आबू में रही। यहां रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अजमेर में 18.6, भीलवाड़ा में 18.4, टोंक में 17.4, अलवर में 17.6 तक पारा गिर गया।
विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे गर्म दिन बाड़मेर में रहा। बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रहा।
मौसम विज्ञान के मुताबिक आज से प्रदेश में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना जताई है। 24 अक्टूबर से प्रदेश में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, जिसके असर से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।