राजस्थान में तूफ़ानी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में तूफ़ानी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है की आज से तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके साथ ही प्रदेश में 29 अक्टूबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के एरिया में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक  रविवार रात को फतेहपुर (सीकर) और माउंटआबू में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में राजस्थान में रात में सर्दी शुरू हो गई है।

वहीं दूसरी ओर दिन में अब भी कई जिलों में तेज गर्मी है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान अब भी 36 से 38 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है।

रविवार को 15 से ज्यादा शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा ठंडी रात फतेहपुर और माउंट आबू में रही, सिरोही में भी न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हुई बारिश के बाद हल्की सर्दी शुरू हो गई। जयपुर में दिनभर आसमान साफ रहा। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि रात का तापमान में 1.2 डिग्री गिरकर 20.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। इसके अलावा  29 अक्टूबर को जयपुर में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News