हरियाणा के इन 10 जिलों में भीषण बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा के इन 10 जिलों में भीषण बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार है। प्रदेश में कल गुरुवार को हुई बारिश के बाद मौसम बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश से 15 अक्टूबर को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में एक दिन में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे पहुंच गया। वहीं रेवाड़ी और नारनौल में देर रात में भी बारिश हुई।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम तापमान रेवाड़ी के बावल में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर को प्रदेश के 10 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

विभाग की जानकारी के मुताबिक, बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। 9 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अक्टूबर को यमुनानगर, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम की स्थिति अलग-अलग रह सकती है।

विभाग ने यमुनानगर, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में गरज-चमक और बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा प्रदेश में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News