राजस्थान के इन 18 जिलों में बारिश का भीषण हमला, IMD ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को भी 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते कल गुरुवार को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और सिरोही में 2 इंच तक बारिश हुई। जैसलमेर में तेज बारिश के चलते बरसाती नदियां बहने लगीं है।
विभाग के मुताबिक, 16 अगस्त से बारिश का दौर कमजोर पड़ेगा और केवल कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिलेगी, जबकि भारी बारिश का दौर अगले एक सप्ताह के लिए थम जाएगा।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कल गुरुवार को सबसे ज्यादा बारिश भीलवाड़ा के बनेड़ा में 50 मिमी दर्ज हुई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, बारां, धौलपुर, जैसलमेर, जोधपुर, सिरोही में भी एक इंच बरसात हुई। वही दूसरी और उदयपुर, श्रीगंगानगर, टोंक, सवाई माधोपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, नागौर, कोटा, करौली, डूंगरपुर, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, बांसवाड़ा और अलवर जिले में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज हुई।
