हरियाणा के इन ज़िलों में अगले तीन घंटों में होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। मौसम विभाग ने बताया है की प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह से मेहरबान हो चुका है। जिसके चलते प्रदेश भर में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। जिसके चलते सिरसा जिला व आसपास के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 30.07.2026 @ सुबह 6.05 बजे जारी... अगले तीन घंटो में सिरसा जिला व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।