हरियाणा के पंचकूला समेत कई जिलों में अगले 3 घंटे में होगी तेज बारिश ! देखें IMD का अलर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। प्रदेश के मौसम को लेकर हाल ही में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 27.08.2026 @ सांय 5.15 बजे जारी... अगले तीन घंटो में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल जिलों में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित।