हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में अगले 3 घंटे भारी! आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट

 | 
हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में अगले 3 घंटे भारी! आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। आज प्रदेश के मौसम को लेकर हाल ही में विभाग ने अगले 3 घंटों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी,  कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, जींद,  अंबाला, पंचकुला, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखीदादरी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट...

हरियाणा के 3 जिलों में आज शनिवार सुबह से जमकर बारिश हो रही है। पंचकूला, फतेहाबाद, सिरसा में दोपहर बाद भी बूंदाबांदी हुई। हिसार में बादल छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया और तेज आंधी भी चल रही है। मौसम विभाग ने गुरुग्राम, पलवल, नूंह और फरीदाबाद में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather

हरियाणा के जिलों जैसे पंचकूला, अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Haryana Weather

📢कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 30.05.2026 @ दोपहर 2.25 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी,  कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, जींद,  अंबाला, पंचकुला, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखीदादरी जिलों में आंधी व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News