हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में अगले 3 घंटे भारी ! तूफ़ानी बारिश का होगा हमला

 | 
 हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों में अगले 3 घंटे भारी ! तूफ़ानी बारिश का होगा हमला 

Udaipur Times, Haryana News, Haryana  Weather : हरियाणा में  मौसम का मिजाज फिर से काफी बदल गया है। हरियाणा के मोसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर हाल ही में नई रिपोर्ट जारी करते हुए अगले 3 घंटों में कई जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों मे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश आने की संभावना लगाई गई है। 

आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 15.06.2026 @ दोपहर 12.00 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जिलों में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में  17 जून  तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना के कारण बीच बीच में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई व वातावरण में नमी होने से गरजचमक व धूलभरी हवाएं चलने के साथ  कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है परंतु ज्यादा बारिश की संभावना नहीं लग रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News