हरियाणा के कई जिलों में अगले 3 घंटे भारी ! तूफ़ानी बरसात की चेतावनी
Udaipur Times, Haryana News, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हरियाणा के मोसम विभाग ने हाल ही में मौसम को लेकर नई रिपोर्ट जारी करते हुए अगले 3 घंटों में कई जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों मे चरखीदादरी, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश आने की संभावना लगाई गई है।
आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 14.06.2026 @ सांय 3.15 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे चरखीदादरी, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर जिलों में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में 17 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने की भी संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना के कारण बीच बीच में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई व वातावरण में नमी होने से गरजचमक व धूलभरी हवाएं चलने के साथ कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है परंतु ज्यादा बारिश की संभावना नहीं लग रही है।