राजस्थान में अगले 3 घंटे भारी ! IMD ने जारी किया 20 जिलों तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

 | 
राजस्थान में अगले 3 घंटे भारी ! IMD ने जारी किया 20 जिलों तेज आंधी-बारिश का अलर्ट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। राजस्थान में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। आज शुक्रवार दोपहर IMD के जयपुर मौसम केंद्र ने अगले 3 घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में कहीं कहीं मेघगर्जन, वज्रपात, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

येलो अलर्ट

मौसम विभाग की नई चेतावनी के अनुसार प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, डीडवाना कुचामन, सीकर, झुंझुनूं, टोंक, बूंदी, जयपुर, कोटपुतली बहरोड़, अलवर, खैरथल तिजारा और भरतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। Rajasthan Weather


अगले 3 घंटे रहेंगे अहम

मौसम विभाग के अनुसार जारी चेतावनी अगले तीन घंटे के लिए प्रभावी है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अचानक मौसम बदल सकता है। बादल छाने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। Rajasthan Weather

मौसम विभाग ने बताया है कि खराब मौसम के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News